रायगढ़ : तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई। जिससे ट्रैक्टर के पलटने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। ग्रामीण खेत जोताई का काम कर वापस घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
PF का पैसा दिलाने के नाम पर रिश्वतखोरी, CBI ने क्लर्क को रंगे हाथों दबोचा
मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार की है। जहां ग्राम भेड़ीमुड़ा का रहने वाला अलेश भगत 40 साल सुबह तकरीबन 6 बजे अपने ट्रैक्टर को लेकर गांव के महादेव भगत 45 साल के साथ खेत जोताई करने गया था। दोपहर तक खेत में काम करने के बाद दोनों करीब 12 बजे वापस ट्रैक्टर में सवार होकर घर जाने के लिए निकले।
कोरबा में ‘दो गज जमीन’ पर खूनी बवाल, बीच सड़क लाठी-डंडों से भिड़े दो पक्ष, VIDEO वायरल
ट्रेक्टर को महादेव भगत चला रहा था। तभी रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रोड से नीचे उतर गई और ट्रैक्टर पलट गया। इससे उसमें दब जाने से अलेश भगत और महादेव दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जब आसपास के लोगों उसे देखा तो तत्काल मामले की सूचना उनके परिजनो को दी गई।


