जांजगीर-चांपा : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में गड़बड़ी करने वाले जांजगीर-चांपा जिले के तीन उपार्जन केंद्रों बिर्रा, कड़ारी और किरीत की जांच पूरी हो गई है। तीनों ही धान उपार्जन केंद्रों में लाखों का धान का गबन सामने आया है। तीनों उपार्जन केंद्रों में कुल 1 करोड़ 29 लाख का धान की गड़बड़ी उजागर हुई है। जिस पर तीनों उपार्जन केंद्रों के कुल 10 कर्मचारियों पर एफआईआर का आदेश जारी हुआ है। संबंधित शाखा प्रबंधकों को तत्काल संबंधितों पर एफआईआर दर्ज कराने कहा गया है। इससे हड़कंप मच गया है।
KORBA – जान से मारने की धमकी से सहमे लोग, रिजवान अंसारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
गौरतलब है कि वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बाद उठाव के दौरान जिले के नवागढ़ ब्लॉक के सेवा सहकारी समिति तुलसी अंतर्गत उपार्जन केंद्र किरीत, सेवा सहकारी समिति कड़ारी अंतर्गत धान खरीदी केंद्र कड़ारी और सेवा सहकारी समिति बिर्रा अंतर्गत धान खरीदी केंद्र बिर्रा में धान गायब मिला था।
कोरबा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, एक्टिवा से बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार
मामले में उप आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं जांजगीर-चांपा के द्वारा संयुक्त टीम के माध्यम से भौतिक सत्यापन कराया गया जिसमें तीनों ही केंद्र में धान और बारदाना कम मिला। जिस पर संबंधितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने संबंधित ब्रांच मैनेंजरों को आदेश जारी किया है।


