महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां स्थित सप्रसिद्ध शिशुपाल पर्वत में रविवार सुबह युवक-युवती की लाश मिली है। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। साथ ही आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने शिशुपाल पर्वत से कूदकर अपनी जान दी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पूरा मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान डिलेश्वर साव के रूप में हुई है, जो कि बारीकपाली गांव का रहने वाला था और युवती भी उसी गांव की रहने वाली थी।
कोरबा में कुत्तों के हमले से बंदर को स्थानीय लोगों ने बचाया, रेस्क्यू टीम ने जंगल में छोड़ा
रविवार सुबह जब लोगों ने दोनों की लाश देखी, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुरुआती जांच में यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक और युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते ही शिशुपाल पर्वत से कूदकर अपनी जान दी है।
ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, व्याख्याता और शिक्षकों के तबादले आदेश जारी
फिलहाल दोनों ने आत्महत्या क्यों की है इसकी अभी आधिकारीक पुष्टी नहीं हुई है। पुलिस ने भी जांच पड़ताल शुरु कर दी है। इलाके में इस घटना से वन विभाग के सुरक्षा इंतजाम पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिशुपाल पर्वत के मुख्य द्वार पर वन विभाग की ओर से पर्यटकों से 20-20 रुपए लिए जाते हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस घटना से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।


