कोरबा : भीषण गर्मी के कारण पानी और भोजन की तलाश में भटकते एक बंदर को खरमोरा क्षेत्र में कुत्तों के हमले से बचाया गया। शुक्रवार दोपहर एक घर में घुसने के बाद कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सुरक्षित निकाला गया, जिसके बाद वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम और वन विभाग ने उसे जंगल में छोड़ दिया। खरमोरा निवासी दीप माला के घर शुक्रवार दोपहर बंदर पानी की तलाश में पहुंचा।
ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, व्याख्याता और शिक्षकों के तबादले आदेश जारी
प्यासे बंदर को देखते ही मोहल्ले के कुत्तों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। घर के सदस्यों ने शोर सुनकर बाहर आकर कुत्तों को भगाया और बंदर की जान बचाई। डरा हुआ बंदर घर के एक कोने में जाकर छिप गया। दीप माला ने तत्काल वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को घटना की जानकारी दी। सारथी ने डीएफओ प्रेमलता यादव को सूचित किया, जिसके बाद वन विभाग की टीम, जिसमें बबलू मारवा और राजू बर्मन शामिल थे, मौके पर पहुंची।
सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री साय पुलिस लाइन हेलीपेड रायपुर से हुए रवाना, जनसंपर्क अभियान की शुरुआत
टीम ने बड़ी सावधानी से बंदर का रेस्क्यू किया। उसे गर्मी से राहत देने के लिए पानी से नहलाया गया, जिससे उसके शरीर का तापमान सामान्य हो सके। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद बंदर को उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया।


