सरगुजा : जिले में जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिला है। यहां बिती रात हाथियों के दल ने एक घर में तोड़फोड़ कर भारी नुकसान पहुंचाया है। इसी के साथ ही स्कूल को भी भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथी के आतंक को देखते हुए वन विभाग लगातार हाथी से बचने के लिए मुनादी कर रहा है। यह पूरा मामला मैनपाट वन परिक्षेत्र का है।
कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर IED ब्लास्ट: 3 जवान शहीद, डिफ्यूज करते समय हुआ बड़ा हादसा
जानकारी के मुताबिक, हाथियों का दल कापू रेंज के जोबलपानी से धौवरघाट के बीच जंगल में विचरण कर रहा है, जिसको लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार रात चुरकीपानी में हाथियों का आतंक देखने को मिला है, यहां हाथियों ने एक घर को तोड़फोड़ कर तहस नहस कर दिया।
रायपुर बना IPL का नया हॉटस्पॉट! 10-13 मई को बड़े मैच, जानिए कब और कैसे मिलेगी टिकट
इसी के साथ ही हाथियों के दल ने कडराजा कॉलोनी में भी जमकर उत्पात मचाया है। यहां हाथियों के दल ने स्कूल को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे अब ग्रामीणों में डर का माहौल है। हालांकि दोनों घटनाओं में किसी भी तरह की जान की हानी नहीं हुई है, लेकिन एक परिवार के सिर से छत जरुर छिन गया है।


