कोरबा में रविवार को यह घटना सामने आई। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छाता पाठ में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित मकान मालिक ओम कुमार पटेल (पिता– पितम्बर पटेल) ने बताया कि घर में यह घटना उस समय हुई जब परिवार के सभी सदस्य रिस्तेदार में शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे।
AC बंद होते ही ट्रेन में बवाल, यात्रियों ने किया जोरदार हंगामा
चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घर का ताला तोड़कर कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी किए गए सामान में टीवी, इंडक्शन चूल्हा, करीब 30 तोला चांदी की एक जोड़ी पायल, तीन लॉकेट तथा लगभग 80 हजार से 1 लाख रुपये नगद राशि शामिल है। मकान मालिक राज मिस्त्री का काम करता है और रोजी मजदूरी सोने चांदी और घर का सामान खरीद कर रखा हुआ था। घटना का पता परिवार के वापस लौटने पर चला,जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह पहली घटना नहीं है।
कोरबा में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट, लू से बचाव के लिए प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश
इससे पहले भी ग्राम छाता पाठ के कई घरों को चोरों ने निशाना बनाया है, जिससे ग्रामीणों में डर और आक्रोश का माहौल है। लगातार हो रही चोरियों के कारण लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इस मामले में उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि मकान मालिक के द्वारा सूचना दी गई है जहां घटना स्थल पहुंच कर जांच की जाएगी और इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।


