बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पालनार क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षक एवं प्रधान अध्यापक राजू पुजारी ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बीजापुर भेजा। पुलिस को जांच के दौरान मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इस नोट में मृतक राजू पुजारी ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की बात लिखी है और कथित रूप से कुछ लोगों के नामों का भी उल्लेख किया है।
बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस की चेतावनी: सीट बेल्ट और हेलमेट जरूरी, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती
घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गहराई से जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर जिला अस्पताल के सामने परिजनों और तेलंगा समाज के लोगों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ‘प्रताड़ना बंद करो, आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करो’ और ‘हमें न्याय चाहिए’ जैसे नारे लगाए।
बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: EWS बिल्डिंग की छत से गिरे युवक-युवती, युवक की मौके पर मौत
बीजापुर कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि पुलिस इस मामले की हर पहलू से निष्पक्ष और सूक्ष्म जांच कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


