रायपुर : प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है, जिससे लोगों को हल्की राहत मिली. बुधवार से एक-दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई गई है. दिन के साथ रात भी गर्म महसूस होंगी. गर्मी अपना असर दिखा रही है, जो पिछले साल के सर्वाधिक तापमान के नजदीक पहुंच चुकी है. राज्य का मध्य इलाका सप्ताहभर की भीषण गर्मी का दौर झेल चुका है.
पीडब्ल्यूडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा: डिवाइडर की ग्रिल में फंसी गर्दन, बुजुर्ग की मौत
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मध्य इलाकों में दिन के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरवाट की संभावना जताई है, जिसके बाद फिर से तापमान बढ़ने के क्रम में आ जाएगा. वहीं आगामी 4 दिनों तक ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है. मंगलवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा दर्ज की गई. इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 43 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
CG – किराए की कार में छिपाकर ला रहे थे 35 किलो गांजा, चक्रधर नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायपुर में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 41 डिग्री, बिलासपुर में 43 डिग्री, पेंड्रारोड में 40 डिग्री, जगदलपुर में 37.8 डिग्री, दुर्ग में 41.8 डिग्री और राजनांदगांव में 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा. रायपुर में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 28.4 डिग्री, बिलासपुर में 25.6 डिग्री, पेंड्रारोड में 27 डिग्री, अम्बिकापुर में 23.2 डिग्री, जगदलपुर में 24.9 डिग्री और दुर्ग में 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है. वहीं एक-दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर चलने और एक-दो स्थानों पर उष्ण रात्रि होने की चेतावनी जारी की गई है. दो दिन बाद ग्रीष्म लहर चलने की सिलसिला जारी रहेगा.


