मुंगेली : बिलासपुर संभाग के लोरमी में झझुपुरी रोड स्थित कबाड़ी दुकान में रविवार देर रात भीषण आग लगने की घटना हुई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. काले धुंए के गुब्बार आसमान में दिखाए देने लगे. घटना में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.
कोरबा गेस्ट हाउस में अफसरों की शराब पार्टी का खुलासा, DSPM प्लांट के 5 अधिकारी पकड़े गए
जानकारी के मुताबिक, शहर के रिहायशी इलाके में स्थित कबाड़ी दुकान में आग लगी है. यहां से एसडीएम और तहसील कार्यालय नजदीक है. घटना से इलाके के रहवासियों में हड़कंप मच गया. वार्ड क्रमांक 7 में रहने वाले लोगों का कहना है कि जब आग लगी, तब उन्होंने बार-बार फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन नंबरों पर फोन लगाया, लेकिन घंटों तक किसी ने फोन नहीं उठाया गया. इसके बाद स्थानियों ने ही मोर्चा संभाला।
Weather Update: लू से मिलेगी राहत! छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना
कोई हैंडपंप से पानी भर रहा था, तो कोई अपने घरों के नलों से बाल्टियां भरकर आग बुझाने की कोशिश कर रहा था। पूरी रात लोग आग पर काबू पाने की जद्दोजहद करते रहे. लेकिन आग इतनी भयावह थी कि सब कुछ स्वाहा हो गया। फिलहाल हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जाएगी.


