कोरबा : जिले के कटघोरा वन मण्डल अंतर्गत पसान रेंज के मेरउड़ पहाड़ पर मौजूद हाथियों के झुण्ड में से एक दंतैल हाथी बीती रात अलग होकर जटगा ग्राम पंचायत के बांधापारा बस्ती पहुंच गया और वहां जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान दंतैल ने कमियाबाई पति मोहितराम नामक एक ग्रामीण महिला के मकानों को बूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं वहां रखे धान व महुआ को चट करने के बाद जंगल के रास्ते आगे बढक़र केंदई रेंज का रूख कर लिया। जिसकी सूचना संबंधित वन अमले को दे दी गई है।
कोरबा में राखड़ डेम फटा, JCB समेत ऑपरेटर जिंदा दफन – रेस्क्यू में जुटे मजदूर
जानकारी के अनुसार 49 सदस्यीय गजदल वन मण्डल कटघोरा के जटगा रेंज में सक्रिय है। हाथियों का यह दल यहां स्थित मेरउड़ पहाड़ पर काफी दिनों से ढेरा डाले हुए है। पहाड़ पर बने नाले में पर्याप्त पानी व जंगल में चारा मौजूद होने के कारण हाथियों का दल नीचे नहीं उतर रहा है। यह दल रात भर पहाड़ पर विचरण करते रहता है। बीती रात हाथियों के इस दल में शामिल एक दंतैल हाथी दल से बिछड़ गया और पहाड़ के नीचे उतरने के साथ निकट स्थित बांधापारा बस्ती में पहुंच गया और उत्पात मचाने लगा। दंतैल हाथी के अचानक पहुंचने से बस्ती वासियों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह उत्पाती हाथी को खदेड़ा। जिस पर वह आगे जाने को मजबूर हो गया और जंगल ही जंगल होते हुए केंदई रेंज की सीमा में प्रवेश किया और वहां ढेरा डाल दिया। खबरों के मुताबिक ग्रामीणों द्वारा खदेड़े जाने पर दंतैल ने जंगल का तो रूख कर लिया लेकिन जाने से पहले बस्ती में कमियाबाई पति मोहितराम के घर को निशाना बनाते हुए नेस्तनाबुद कर दिया।
बिलासपुर में भीषण हादसा – नींद की झपकी से वाहन पलटा, ड्राइवर की दर्दनाक मौत
इतना ही नहीं घर में रखे धान व महुआ को खाने के साथ बिखेर दिया। पीडि़त महिला के द्वारा रात में दंतैल के आने और उत्पात मचाने की सूचना दिये जाने पर वन विभाग का अमला आज सुबह गांव पहुंचा और हाथी द्वारा रात में किये गये नुकसानी का आकंलन करने के साथ रिपोर्ट तैयार की। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हाथी के उत्पात से महिला को हजारों रूपये की आर्थिक हानी हुई है तथा वह बेघर हो गयी है। वन विभाग सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला को क्षतिपूर्ति राशि देने की व्यवस्था की जायेगी।


