कोरबा : कोरबा में राखड़ डेम फटने की खबर है। इस घटना में JCB समेत उसका ऑपरेटर जिंदा दफन हो गया है। मरने या दबे अन्य लोगों की सूचना नहीं मिली है। बिजली संयंत्रों से निकलने वाले कोयले के डस्ट से यह राखड़ डेम बनते हैं।
बिलासपुर में भीषण हादसा – नींद की झपकी से वाहन पलटा, ड्राइवर की दर्दनाक मौत
जो सिस्टम की लापरवाही से फूट जाते हैं। फिलहाल संयंत्र के मजदूर ही बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। प्रशासनिक अमले के पहुंचने की खबर नहीं है। ढाबू गांव CSEB का डेम बताया जा रहा है।पर्यावरण विभाग की लापरवाही और ट्रांसपोर्टर की मनमानी के चलते सामान्य वातावरण खतरे में है, आए दिन बड़ी बड़ी घटनाएं हो रही है, क्या शासन को बड़ी त्रासदी का इंतजार है।
तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर: रायगढ़ में स्कूटी सवार दादा-पोती को मारी टक्कर, 14 साल की बच्ची की मौत
आसपास के गाँव के लोग पहले ही इसका विरोध कर चुके है, लेकिन स्थानीय प्रशासन की मनमानी के चलते ग्रामीण असहाय हो जाते है, बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने पर लाठी डंडे खाने पड़ते है, राज्य शासन ने अब ऐसे अवैध राखड़ डेम की निगरानी कर सील की कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि लोग सामान्य जीवन जी सके।


