बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आज एक बड़ा हादसा हुआ, जहां खड़े ट्रेलर में आग लगने से 3 साल के मासूम की जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
राज्य सरकार के कर्मचारियों को 31 जनवरी तक देना होगा संपत्ति का ब्यौरा, आदेश जारी
यह मामला रतनपुर के सांधी पारा का है। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। जानकारी के मुताबिक खड़े ट्रेलर CG10 BJ 9291 की सीट पर बालक अनमोल यादव सो रहा था। इस दौरान ट्रेलर के इंजन में आग लग गई।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 10 बड़े फैसलों पर मुहर
इस हादसे में मासूम अनमोल की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा कि पिता संजय यादव पेशे से ड्राइवर है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


