कोरबा में गुरुवार को मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत SECL सुभाष ब्लॉक कॉलोनी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर के कमरे में खून से लथपथ मिले 29 वर्षीय अंकित सोनवानी को परिजन आनन-फानन में अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक अंकित सोनवानी SECL कर्मी हीरा लाल सोनवानी और SECL चिकित्सा विभाग में पदस्थ कुमुदनी सोनवानी का बड़ा बेटा था। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था और उसका एक छोटा बच्चा भी है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को अंकित शराब के नशे में घर आया था। इसके बाद वह सीधे अपने कमरे में चला गया। कमरे में उसकी पत्नी भी मौजूद थी। कुछ देर बाद अचानक अंकित गिर गया और उसके पैर में कोई नुकीली वस्तु घुस गई। देखते ही देखते वह खून से लथपथ हो गया। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर छोटे भाई और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे।
Trending
- KORBA: कार में युवती को देख भड़की पत्नी, शिक्षक पति की उंगली काटने का आरोप; पुलिस ने दर्ज किया केस
- मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक पर चाकू से हमला; इलाज के दौरान मौत
- बिलासपुर के खपरगंज में तनाव के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, 16 संदिग्ध पकड़े गए
- रेत से भरे ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; पिता ने अवैध परिवहन का लगाया आरोप
- नेपाल की बाढ़ में मौत को बेहद करीब से देखा, चाय के लिए रुके 5 दोस्त ऐसे बचे; रायपुर लौटे दिनेश ने बताया रूह कंपाने वाला मंजर
- बिलासपुर बवाल पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दोनों गुटों के खिलाफ दंगे का केस दर्ज
- शिक्षिका से दुष्कर्म मामले में आरोपी को उम्रकैद, शादी का कार्ड देने के बहाने घर में घुसा था
- मिल्क पावडर वाले एनालॉग पर बैन का असर, बढ़ी पनीर की डिमांड, कीमतों में 50 रुपए तक उछाल


