Close Menu
    What's Hot

    Korba: हसदेव बांगो बांध के सभी 9 गेट खुले, 41 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा; सीतामणी में घरों में घुसा पानी

    August 17, 2026

    कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती गैंग का भंडाफोड़, तीन वारदातों के आरोपी गिरफ्तार; नाबालिग भी पकड़ा गया

    August 17, 2026

    कोरबा में हथियारबंद बदमाशों का आतंक, गैस सिलेंडर से भरे ट्रक को लूटा

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Korba: हसदेव बांगो बांध के सभी 9 गेट खुले, 41 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा; सीतामणी में घरों में घुसा पानी
    • कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती गैंग का भंडाफोड़, तीन वारदातों के आरोपी गिरफ्तार; नाबालिग भी पकड़ा गया
    • कोरबा में हथियारबंद बदमाशों का आतंक, गैस सिलेंडर से भरे ट्रक को लूटा
    • कलेक्ट्रेट परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने फहराया तिरंगा
    • बिहार की बड़ी डकैती के फरार आरोपी कोरबा से गिरफ्तार, जीजा के घर छिपे थे दोनों बदमाश
    • रायगढ़ में महिला अपराध पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दुर्व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना के आरोपी को भेजा जेल
    • प्रेम विवाद में खूनी खेल: कार से टक्कर के बाद युवक को सड़क पर कुचला, मौत
    • बिलासपुर पुलिस कस्टडी मौत मामले में CBI की एंट्री, चार सदस्यीय टीम ने खंगाले अहम दस्तावेज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»CG – झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से 13 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में गहरा शोक
    CHHATTISGARH

    CG – झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से 13 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में गहरा शोक

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactOctober 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के बिशेषरा गांव में 13 वर्षीय बच्ची की झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के दौरान मौत का मामला सामने आया है। मृतक बच्ची खुशबू वाकरे, सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजन रो-रो कर बुरी तरह टूट गए हैं और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। मृतक की मां ने बताया कि रात में खुशबू को अत्यधिक दस्त हो रहे थे। तबियत अचानक खराब होने के कारण उन्होंने बेटी का इलाज भगवान दास नामक झोलाछाप डॉक्टर से कराया, जो पिपलामार का निवासी है। परिवार पहले भी उसकी सेवाएं लेता रहा था और पहले इलाज सफल रहा। लेकिन इस बार इलाज के दौरान अचानक बच्ची की हालत और खराब हो गई और डॉक्टर ने उसे किसी बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। इसी दौरान खुशबू की मौत हो गई।

    देवरी पिकनिक स्पॉट हादसा: चार दिन बाद नदी में मिली लापता युवती की लाश, दो युवकों के शव पहले मिले थे

    मृतक की मां ने बताया कि बिटिया की हालत लगातार बिगड़ रही थी। डॉक्टर भगवान दास ने कहा कि उसे किसी बेहतर अस्पताल ले जाया जाए, लेकिन तब तक बच्ची की तबियत इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि उसे बचाया नहीं जा सका। इसके बाद परिजनों ने खुशबू को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार का कहना है कि बच्ची को अत्यधिक दस्त होने और डिहाइड्रेशन की वजह से झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से जान चली गई। स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। वे कहते हैं कि यह पूरी घटना डॉक्टर की लापरवाही के कारण हुई है। गांव में इस घटना के बाद लोग डॉक्टरों और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति चिंतित हो गए हैं।

    छत्तीसगढ़: 15 नवंबर से खरीफ धान की खरीद, CM विष्णु देव साय ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि मामला संज्ञान में लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह मामला स्वास्थ्य और इलाज से संबंधित है, इसलिए जांच में सभी पक्षों को ध्यान में रखा जा रहा है। मर्ग कायम कर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि झोलाछाप डॉक्टरों की गतिविधियों पर भी निगरानी बढ़ाई जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। अधिकारी ग्रामीणों से अपील कर रहे हैं कि स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के लिए प्रमाणित और योग्य डॉक्टर की सेवाएं ही लें।

    कोरबा : बलवा-डकैती के आठ मामलों का आरोपी गिरफ्तार, तीन आरोपी अभी भी फरार

    इस दुखद घटना ने पूरे बिशेषरा गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है। परिजन एवं स्थानीय लोग मृतक के परिवार के पास पहुंचकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते बच्ची को उचित इलाज मिल जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। स्वास्थ्य विभाग ने भी इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा कि झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ग्रामीण क्षेत्रों में केवल योग्य स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा इलाज करने के निर्देश दिए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Article09 October Horoscope : वृषभ राशि वाले सेहत को लेकर रहें सतर्क, जानिए सभी 12 राशि के जातकों का हाल
    Next Article ब्रिटिश PM स्टार्मर आज मोदी से मिलेंगे:फ्री ट्रेड एग्रीमेंट जल्द लागू करने पर बात होगी

    Related Posts

    कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती गैंग का भंडाफोड़, तीन वारदातों के आरोपी गिरफ्तार; नाबालिग भी पकड़ा गया

    August 17, 2026

    कोरबा में हथियारबंद बदमाशों का आतंक, गैस सिलेंडर से भरे ट्रक को लूटा

    August 15, 2026

    कलेक्ट्रेट परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने फहराया तिरंगा

    August 15, 2026
    Top Posts

    Korba: हसदेव बांगो बांध के सभी 9 गेट खुले, 41 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा; सीतामणी में घरों में घुसा पानी

    August 17, 2026

    कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती गैंग का भंडाफोड़, तीन वारदातों के आरोपी गिरफ्तार; नाबालिग भी पकड़ा गया

    August 17, 2026

    कोरबा में हथियारबंद बदमाशों का आतंक, गैस सिलेंडर से भरे ट्रक को लूटा

    August 15, 2026

    कलेक्ट्रेट परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने फहराया तिरंगा

    August 15, 2026
    Don't Miss
    Uncategorized

    Korba: हसदेव बांगो बांध के सभी 9 गेट खुले, 41 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा; सीतामणी में घरों में घुसा पानी

    By Industrial ImpactAugust 17, 2026

    कोरबा: लगातार बारिश और बांध में पानी की तेज आवक के कारण मिनीमाता हसदेव बांगो…

    कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती गैंग का भंडाफोड़, तीन वारदातों के आरोपी गिरफ्तार; नाबालिग भी पकड़ा गया

    August 17, 2026

    कोरबा में हथियारबंद बदमाशों का आतंक, गैस सिलेंडर से भरे ट्रक को लूटा

    August 15, 2026

    कलेक्ट्रेट परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने फहराया तिरंगा

    August 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    Korba: हसदेव बांगो बांध के सभी 9 गेट खुले, 41 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा; सीतामणी में घरों में घुसा पानी

    August 17, 2026

    कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती गैंग का भंडाफोड़, तीन वारदातों के आरोपी गिरफ्तार; नाबालिग भी पकड़ा गया

    August 17, 2026

    कोरबा में हथियारबंद बदमाशों का आतंक, गैस सिलेंडर से भरे ट्रक को लूटा

    August 15, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.