गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: गौरेला थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में शराब के नशे में एक ग्रामीण पड़ोसी के घर में घुसे जहरीले सांप को पकड़कर गले में डालकर काफी देर तक गांव में घूमता रहा। इस दौरान सांप ने उसे कई बार डसा लेकिन नशे की हालत में वह खतरे को गंभीरता से नहीं समझ पाया।
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार संतराम भैना शराब के नशे में था। इसी दौरान उसे पता चला कि पड़ोसी के घर में फन वाला जहरीला सांप घुस गया है।
सांप को पकड़ने के लिए वह मौके पर पहुंचा और उसे पकड़कर अपने गले में डाल लिया। इसके बाद वह सांप को गले में लटकाए गांव में घूमता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान सांप ने उसे कई बार डसा।


