कोरबा : जिले के रिश्दी क्षेत्र में स्थित डॉ. शतदल नाथ के फार्म हाउस में बुधवार दोपहर एक डरावनी घटना हुई। फार्म हाउस में अचानक 8 फीट लंबे धमना सांप ने मुर्गियों के कई चूजों को निगल लिया। चूजों के गले में फंसने के कारण सांप छटपटाने लगा, जिसे देखकर फार्म हाउस में मौजूद लोग भयभीत हो गए। फार्म हाउस की देखरेख करने वाला व्यक्ति मुर्गियों को दाना देने गया था, तभी उसने देखा कि सांप मुर्गियों के बाड़े में छटपटाता है और उसके गले में चूजा फंसा हुआ है। डरकर व्यक्ति तुरंत फार्म हाउस के मालिक डॉ. शतदल नाथ को सूचना दी।
दूल्हे ने रचाई दो शादियां, एक ही मंडप में दोनों दुल्हनों संग लिए सात फेरे
डॉ. नाथ ने वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी से संपर्क किया। थोड़ी देर में सारथी और उनकी टीम के सदस्य साहिल मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप को बाड़े से बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान सांप ने अपने शिकार किए हुए तीन चूजों को उगल दिया। सांप को सुरक्षित थैले में रखकर जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि सांप ने लगभग आधा दर्जन से अधिक चूजों को अपना शिकार बना लिया था।
बिलासपुर में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 19 साल का मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद
डॉ. शतदल नाथ ने रेस्क्यू टीम की तत्परता और सावधानी की सराहना की। उन्होंने बताया कि पहले भी उनके घर और फार्म हाउस में जब सांप घुसा, तब रेस्क्यू टीम ने तुरंत मदद की। डॉ. नाथ ने जितेंद्र सारथी को समाज के लिए समर्पित और हर समय मदद के लिए तत्पर रहने वाला बताया। जितेंद्र सारथी ने बताया कि हाल के दिनों में सांप निकलने की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जब भी घर, फार्म हाउस या आसपास के क्षेत्र में सांप दिखाई दे, तो रेस्क्यू हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत सूचना दें।


