कोरबा : सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरी की एक वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। चोर ने घर की खिड़की से हाथ डालकर अंदर रखे पर्स और कपड़ों से नगदी समेत जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। यह घटना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी ट्रांसपोर्टर राम जी असाटी के घर हुई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर खिड़की के पास खड़ा होकर अंदर रखे सामान को निशाना बना रहा है। चोर ने खिड़की किनारे रखे पर्स और कपड़ों में रखे 5 हजार रुपये नकद चुरा लिए। साथ ही पर्स में रखे आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज भी ले गया।
शादी में पहुंचा दुल्हन का प्रेमी, बोला- “तेरे बिना जी नहीं पाऊंगा”, फिर हुआ जमकर हंगामा
पीड़ित राम जी असाटी ने बताया कि चोर पिछले दो दिनों से घर के आसपास घूमकर रेकी कर रहा था। सीसीटीवी में वह लगातार संदिग्ध अवस्था में मंडराते दिखा। तीसरे दिन मौका पाकर उसने खिड़की से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की गई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले पड़ोस में ही खिड़की से मोबाईल की चोरी कर ली लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से कॉलोनी के लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि चोरों के डर से कई परिवार रात में खिड़की-दरवाजों पर करंट तक लगा रहे हैं। लोग सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में बाहर जाने से भी परहेज कर रहे हैं। उन्हें डर है कि घर खाली पाकर चोर वारदात कर देंगे।
CSPDCL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अधीक्षण अभियंताओं के तबादले तत्काल प्रभाव से लागू
कॉलोनीवासियों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और चोर को जल्द पकड़ने की मांग की है। लोगों का कहना है कि चोर बेखौफ होकर घूम रहे हैं और दिनदहाड़े रेकी कर रहे हैं। एक के बाद एक हो रही घटनाओं से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज से आरोपी की पहचान की जा रही है। जल्द ही चोर को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि खिड़की-दरवाजों के पास कीमती सामान न रखें और संदिग्ध दिखने पर तुरंत सूचना दें।


