रायपुर: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं की भी चेतावनी दी है।
NHM कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात: 2 करोड़ तक का बीमा कवर, CM साय की घोषणा पर अमल
कई जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 जून को प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। 22 जून को भी बारिश की एक्टिविटी तेज रहेंगी। कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर में कैसा रहेगा मौसम
छत्तीगढ़ की राजधानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है। कई जिलों में बारिश के आसार हैं।
एक्टिव वैदर सिस्टम
छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी और मध्य भारत में एक्टिव वैदर सिस्टम की वजह से छत्तीसगढ़ में नमी बढ़ रही है। अगले 2 दिनों तक बारिश और गरज-चमक की एक्टिविटी जारी रह सकती हैं। किसानों के लिए ये मौसम राहत देने वाला है, क्योंकि खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच अच्छी नमी बनी हुई है।
तेज गर्मी नहीं
छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। इसके बाद अगले 2 दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। छत्तीसगढ़ के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
पिछले 24 घंटों में कई जिलों में हल्की बारिश
पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे ज्यादा तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। अंबिकापुर में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश हुई।


