सक्ती – टेमर मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयदशमी उत्सव का आयोजन हर्ष और गौरव के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं प्रार्थना से हुई, जिसके पश्चात स्वयंसेवकों ने सुसंयोजित पथ संचलन कर अनुशासन और संगठन शक्ति का प्रदर्शन किया।
मंडल खैरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयदशमी उत्सव संपन्न
इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्री कुशलाल वर्मा ने उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि —
“संघ का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के लिए समर्पित है। विजयदशमी हमें सिखाती है कि जब व्यक्ति और समाज एक साथ खड़े होते हैं, तभी राष्ट्र मजबूत बनता है।”
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयदशमी उत्सव कार्यक्रम हुआ संपन्न
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री एकांबर पटेल ने की। उन्होंने कहा कि संघ के कार्य समाज में एकता, सेवा और संस्कृति के संरक्षण के प्रतीक हैं।
स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। समापन संघ प्रार्थना के साथ हुआ, जिसके पश्चात सभी ने परस्पर विजयादशमी की शुभकामनाएँ दीं।


