बिलासपुर : हैंडपंप टेक्नीशियन परीक्षा के दौरान देवकीनंदन स्कूल सेंटर पर हंगामा हो गया। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया, जिसके बाद उन्होंने व्यापमं के क्वार्डिनेटर को घेर लिया और परीक्षा हॉल में प्रवेश देने की मांग की।
छत्तीसगढ़: फुटबॉल वॉर्मअप के दौरान 14 साल के बच्चे की अचानक मौत, हार्ट अटैक की आशंका
परीक्षार्थियों का आरोप था कि जब एक परीक्षार्थी जो बाहर घूम रहा था उसे प्रवेश दे दिया गया, तो एकाध मिनट की देरी से आने वाले अन्य परीक्षार्थियों के लिए गेट बंद क्यों किया गया। उन्होंने इसे भेदभाव बताया। देवकीनंदन स्कूल सेंटर से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कुल 360 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। इनमें से 233 परीक्षार्थी निर्धारित समय पर केंद्र पहुंचे, जबकि 127 परीक्षार्थी गैरमौजूद रहे।
मेमू रेल दुर्घटना जांच में बड़ा कदम: कॉल डिटेल के बाद अब स्क्रीन टाइम डेटा भी खंगालेगी CRS टीम
हैंडपंप टेक्नीशियन परीक्षा के लिए व्यापमं की ओर से जारी निर्देशिका में ड्रेस कोड से लेकर सुबह 10:30 बजे से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने सहित 15 बिंदुओं पर सख्त निर्देश दिए गए थे। रायपुर, अंबिकापुर और रायगढ़ जैसे दूरस्थ स्थानों से बिलासपुर पहुंचे कुछ परीक्षार्थियों ने बताया कि उन्हें प्रवेश पत्र की स्पष्ट कॉपी निकलवाने में दिक्कत हुई, जिसके कारण उन्हें दोबारा भेजा गया। इस प्रक्रिया में उन्हें एक-दो मिनट की देरी हो गई, लेकिन उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं मिली।


