कोरबा – मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम में देरी को लेकर हुए विवाद में सरपंच ने मर्चुरी कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई कर दी।
आरोपी सरपंच जयवीर सिंह ठाकुर ने कर्मचारी बालचनैया का सिर दीवार में पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम बेंदरकोना निवासी लाल सिंह मंझवार का शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था।
CG CRIME – मंदिर विवाद बना खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की चाकू से हत्या, इलाके में दहशत
इस दौरान कर्मचारी ने व्यस्तता के चलते इंतजार करने को कहा, जिससे नाराज सरपंच ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। घटना के बाद पुलिस ने सरपंच के खिलाफ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


