Close Menu
    What's Hot

    कुसमुंडा से दो बहनें हुई लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

    April 3, 2026

    KORBA – पोस्टमार्टम में देरी पर बवाल, सरपंच ने मर्चुरी कर्मचारी को दीवार में पटका, हालत गंभीर

    April 3, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी: छत्तीसगढ़ में बहाल हुईं 14 ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत, 7 अप्रैल तक चलेंगी सेवाएं

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुसमुंडा से दो बहनें हुई लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
    • KORBA – पोस्टमार्टम में देरी पर बवाल, सरपंच ने मर्चुरी कर्मचारी को दीवार में पटका, हालत गंभीर
    • ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी: छत्तीसगढ़ में बहाल हुईं 14 ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत, 7 अप्रैल तक चलेंगी सेवाएं
    • CG CRIME – मंदिर विवाद बना खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की चाकू से हत्या, इलाके में दहशत
    • 15 लाख की ठगी कर मां-बेटी फरार, बिलासपुर पुलिस ने शुरू की तलाश
    • जंगल में महुआ बीनने गए ग्रामीण पर हाथी का हमला, मौके पर दर्दनाक मौत
    • छत्तीसगढ़ में श्रमिकों को बड़ी राहत, न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, 1 अप्रैल से नई दरें लागू
    • कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर में एक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»रायगढ़ में अवैध करंट हुकिंग से दो ग्रामीणों की मौत, 5 आरोपी गिरफ्तार
    CHHATTISGARH

    रायगढ़ में अवैध करंट हुकिंग से दो ग्रामीणों की मौत, 5 आरोपी गिरफ्तार

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactDecember 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली सुअर के शिकार के लिए अवैध रूप से बिजली के तार से हुकिंग कर बिछाए गए करंट की चपेट में आने से दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद शवों को छिपाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने जांच के बाद एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह गंभीर मामला जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

    मिली जानकारी के अनुसार, चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम छोटे रेगड़ा निवासी पुनीलाल यादव उर्फ मंत्री और संदीप एक्का के लापता होने की रिपोर्ट परिजनों ने 12 दिसंबर को थाने में दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। परिजनों द्वारा पुलिस को बताया गया कि दोनों नौ दिसंबर को घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे। अगले दिन, 13 दिसंबर को ग्राम संबलपुरी से बहने वाली नदी किनारे टिकरा क्षेत्र में दोनों के शव मिलने की सूचना पर एफएसएल टीम और थाना चक्रधरनगर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां मर्ग पंचनामा की कार्रवाई की गई और शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों द्वारा दोनों की मृत्यु बिजली के करंट से होना तथा मृत्यु की प्रकृति को दुर्घटनात्मक बताया गया।

    कोरबा: 18-19 दिसम्बर को वधशालाएँ और मांस विक्रय दुकाने रहेगी बंद

    सबूत मिटाने का है आरोप
    मृतक पुनीलाल यादव के पुत्र विजय यादव से पुनः पूछताछ में एक अहम खुलासा हुआ। उसने बताया कि 9 दिसंबर को पुनीलाल यादव और संदीप एक्का कुछ साथियों के साथ जंगली सुअर के शिकार के लिए निकले थे, जहां बिजली का करंट बिछाया गया था। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से दोनों की मृत्यु हो गई। विवेचना के दौरान यह भी सामने आया कि घटना के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शवों को झाड़ियों में छिपाने का प्रयास किया गया था। इस आधार पर थाना चक्रधरनगर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105, 238(ख), और 3(5) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

    हाई टेंशन बिजली खंभे से अवैध हुकिंग
    परिजनों से पूछताछ में यह भी पता चला कि पुनीलाल यादव उर्फ मंत्री और संदीप एक्का ग्राम छोटे रेगड़ा निवासी जयकिशन एक्का, रमेश उरांव, राजू टोप्पो, आकाश टोप्पो तथा एक नाबालिग बालक के साथ शिकार पर गए थे। संदेह के आधार पर जयकिशन एक्का और आकाश टोप्पो को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें दोनों ने स्वीकार किया कि संबलपुरी नाला किनारे हाई टेंशन बिजली खंभे से अवैध हुकिंग कर बिजली का तार बिछाया गया था।

    डर के कारण शवों को छिपाया
    बिछाए गए करंट प्रवाहित तार में शिकार फंसा है या नहीं, यह देखने के दौरान पुनीलाल यादव और संदीप एक्का तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। साथ मौजूद नाबालिग बालक के पैर में भी करंट से जलने की चोट आई। घटना के बाद, आरोपी डर के कारण शवों को झाड़ियों में छिपाने लगे थे। आकाश टोप्पो की निशानदेही पर अवैध हुकिंग में प्रयुक्त तार को बरामद किया गया, जिसे बाद में लपेटकर ले जाया गया था।

    डीज़ल चोरी पर SECL की सख्त निगरानी, डिजिटल तकनीक से संदिग्ध वाहन परिचालन की पहचान

    आरोपियों को भेजा गया जेल
    एक से अधिक आरोपियों द्वारा बिजली चोरी कर अवैध हुकिंग किए जाने की पुष्टि होने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5) और विद्युत अधिनियम की धारा 135 भी जोड़ी गई। इसके बाद अन्य आरोपी रमेश उरांव, राजू टोप्पो तथा विधि के साथ संघर्षरत बालक को भी हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश टोप्पो (उम्र 18 वर्ष), जयकिशन एक्का (उम्र 19 वर्ष), रमेश उरांव (उम्र 60 वर्ष), राजू टोप्पो (उम्र 19 वर्ष) सभी निवासी ग्राम छोटे रेगड़ा शामिल हैं। विधि के साथ संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleकोरबा: 18-19 दिसम्बर को वधशालाएँ और मांस विक्रय दुकाने रहेगी बंद
    Next Article इंदिरा नगर में घरों के बाहर क्रॉस का निशान, 250 परिवारों के लिए नोटिस जारी

    Related Posts

    कुसमुंडा से दो बहनें हुई लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

    April 3, 2026

    KORBA – पोस्टमार्टम में देरी पर बवाल, सरपंच ने मर्चुरी कर्मचारी को दीवार में पटका, हालत गंभीर

    April 3, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी: छत्तीसगढ़ में बहाल हुईं 14 ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत, 7 अप्रैल तक चलेंगी सेवाएं

    April 3, 2026
    Top Posts

    CG CRIME – मंदिर विवाद बना खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की चाकू से हत्या, इलाके में दहशत

    April 3, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    कुसमुंडा से दो बहनें हुई लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

    By Industrial ImpactApril 3, 2026

    कोरबा – कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुमशुदगी की खबर सामने आई है। जानकारी अनुसार इमलीछापर…

    KORBA – पोस्टमार्टम में देरी पर बवाल, सरपंच ने मर्चुरी कर्मचारी को दीवार में पटका, हालत गंभीर

    April 3, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी: छत्तीसगढ़ में बहाल हुईं 14 ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत, 7 अप्रैल तक चलेंगी सेवाएं

    April 3, 2026

    CG CRIME – मंदिर विवाद बना खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की चाकू से हत्या, इलाके में दहशत

    April 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    कुसमुंडा से दो बहनें हुई लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

    April 3, 2026

    KORBA – पोस्टमार्टम में देरी पर बवाल, सरपंच ने मर्चुरी कर्मचारी को दीवार में पटका, हालत गंभीर

    April 3, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी: छत्तीसगढ़ में बहाल हुईं 14 ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत, 7 अप्रैल तक चलेंगी सेवाएं

    April 3, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.