कोरबा – कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुमशुदगी की खबर सामने आई है। जानकारी अनुसार इमलीछापर में रहने वाली 20 वर्षीय एवं 22 वर्षीय दो सगी बहनें 27 मार्च 2026 से लापता हो गई हैं।
परिजनों के बताए अनुसार दोनों युवती के बारे में आसपास तथा अपने रिश्तेदारों से पता किए लेकिन कोई पता नहीं चल सका। कोई खबर नहीं मिलने के बाद परिजनों ने इसकी सूचना कुसमुंडा पुलिस को 29 मार्च 2026 को दी है।
परिजनों का कहना है कि पुलिस को सूचना दिए 5 दिन बीत गए लेकिन दोनों युवतियों का अब तक कोई पता नहीं चल रहा है जिससे परिजनों को बड़ी चिंता सताने लगी है वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
KORBA – पोस्टमार्टम में देरी पर बवाल, सरपंच ने मर्चुरी कर्मचारी को दीवार में पटका, हालत गंभीर
परिजनों ने दोनों बहनों का फोटो मीडिया के माध्यम से प्रसारित कर लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त होने पर संबंधित कुसमुंडा पुलिस को सूचना करने का कष्ट करें। एक का नाम दुर्गा है जिसकी उम्र 20 वर्ष है और दूसरे का नाम गायत्री है जिसकी उम्र 22 वर्ष है।


