कोरबा : कोरबा जिले के उरगा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे बरपाली मुख्य मार्ग पर दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मृतकों की पहचान सीएसफ जवान पुष्पेंद्र सिंह और दीपक रोहिदास, निवासी मोती सागर, के रूप में हुई है। पुष्पेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक रोहिदास ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल व्यक्ति का नाम भूषण रोहिदास है, जो दीपक का रिश्तेदार है।
कोरबा में कबाड़ चोर गिरफ्तार, लोहे के पाइप काटकर चोरी का वीडियो वायरल हुआ
घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और आगे की जांच जारी है।
बताया जा रहा है कि कोरबा चांपा मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे बरपाली के पास यह घटना सामने आई है, जहां सीएसफ का जवान एक बाइक में सवार था। वहीं दो लोग एक बाइक में सवार थे जो मोती सागर पारा निवासी के रूप में पहचान हुई। एक बाइक का चालक गलत दिशा में आ रहा था, वहीं दूसरी बाइक तेज रफ्तार में थी, जिसके चलते आमने-सामने टक्कर होने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रवाना किया गया। डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर वहीं दूसरे के इलाज अभी जारी है।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो लोग कोतवाली थाना क्षेत्र के मोती सागर पारा से मड़वारानी पिकनिक मनाने के लिए गए हुए थे, जहां से वापस लौट रहे थे। इस दौरान शाम लगभग 6:00 बजे यह घटना सामने आई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और घटनाक्रम की जानकारी ली। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि इसमें जवान की मौके पर ही मौत हो गई, एक को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।