दुर्ग : भिलाई से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक BSP के PBS-2 यूनिट के टरबाइन में अचानक ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। इस हादसे में 2 BSP कर्मी और 3 ठेका मजदूर झुलस गए हैं।
छत्तीसगढ़ में ASF का आतंक: अफ्रीकन स्वाइन फीवर से 300 से अधिक सूअरों की मौत, इलाके में दहशत
आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई कर्मचारी व मजदूर जान बचाने के लिए पीछे के रास्ते से भागते नजर आए। फिलहाल 6 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं।
यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, छत्तीसगढ़ में 13 ट्रेनें रद्द और दो ट्रेनों का रूट बीच में ही खत्म


