जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. कोतवाली थाना क्षेत्र के काईकछार में दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई.
CG में नक्सल हमला: मुखबिरी के शक में युवक की निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक सड़क पर पलट गए. हादसे में दोनों ट्रकों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर की मदद से ट्रकों में फंसे शवों को बाहर निकाला.
तमनार में बवाल: कोयला खदान विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव, बसों में लगाई आग
पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.


