कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (TMC) में आंतरिक कलह खुलकर सामने आ गई है। पार्टी के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक (Chief Whip) पद से इस्तीफा दे दिया है। बनर्जी ने अपने इस्तीफे का कारण पार्टी के भीतर समन्वय की कमी और सांसद महुआ मोइत्रा के साथ लंबे समय से चल रहे मतभेदों को बताया है।
बिहार: प्रत्यय अमृत बने नए मुख्य सचिव, अमृत लाल मीणा की जगह जल्दबाजी में मिली जिम्मेदारी
उन्होंने बताया कि पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में हुई एक वर्चुअल बैठक में जब ‘दीदी’ ने सांसदों के बीच समन्वय की कमी की बात कही, तो उन्होंने यह जिम्मेदारी खुद पर लेते हुए पद छोड़ने का फैसला किया।


