कोरबा – सीएसईबी चौक अशोक वाटिका ट्रांसपोर्ट नगर स्टेडियम मार्ग में भारी वाहनों का कब्जा एक बार फिर से सामने आया है। सड़क पर डिवाइडर बनने के बाद एक तरफ की सड़क पर ट्रेलर चालकों के द्वारा कब्जा कर लिया गया है जिसके कारण इस मार्ग में आवागमन करने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वही दुर्घटना होने की भी आशंका जताई जा रही है।
रेलवे टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव: फर्जी एजेंटों की छुट्टी, आम यात्रियों को मिलेगा फायदा
आपको बता दे सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत अशोक वाटिका उद्यान – स्टेडियम मार्ग में डिवाइडर बनाते हुए लोगों को सुरक्षित आवागमन करने नई व्यवस्था बनाई गई है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से इस मार्ग में ट्रेलर चालकों की मनमानी देखने को मिल रही है। शाम होते ही डिवाइडर के एक तरफ के रास्ते को ट्रेलर चालकों द्वारा दो लाइन बनाते हुए ट्रैकों को खड़ी कर पूरी तरह से जाम कर दिया जा रहा है जिसके कारण एक तरफ ही आवागमन हो रहे हैं। वहीं दूसरे तरफ में भी कुछ ट्रेलर चालकों ने गाड़ियों को खड़ा कर दिया है जिसके कारण अब दुर्घटना की आशंका बढ़ने लगी है।
शहर का यह मार्ग व्यस्तम मार्ग में से एक है जहां दिन भर लोगों को आना-जाना लगता है, वहीं नगर निगम का कर्मशाला भी है। ऐसे में लोगों का कहना है कि क्या जिम्मेदार विभाग की नजर इन ट्रेलर चालकों की मनमानी पर नहीं पड़ी है? या फिर जानकर भी बेखबर है? हालांकि अवस्था को ठीक करना जनहित में ज्यादा जरूरी है, ताकि समय रहते किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके। अब देखना होगा की जिम्मेदार विभाग द्वारा इस समस्या से लोगों को कब निजात दिलाती है।


