कोरबा : पाली थाना क्षेत्र में बीते सोमवार शाम छह बजे भीमसेनिया जंगल के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय लोंगदास के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति 40 वर्षीय रामलाल चौहान है, जो पाली बसीबार का निवासी है। मृतक के भाई लगनदास ने बताया कि उन्हें फोन पर हादसे की सूचना मिली।
सिंघल स्टील प्लांट के खिलाफ 20 गांव एकजुट, ग्रामीणों ने फूंका विरोध का बिगुल
दोनों घायलों को डायल-112 से सीएचसी पाली ले जाया गया। डॉक्टरों ने लोंगदास को मृत घोषित कर दिया और रामलाल चौहान को रेफर कर दिया। लगनदास के अनुसार, लोंगदास और रामलाल मोटरसाइकिल CG 12 N 4608 से पाली से काम कर बसीबार लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक वाहन के चालक ने लापरवाही से टक्कर मार दी। टक्कर से लोंगदास के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई। रामलाल चौहान को भी गंभीर चोटें लगी हैं और मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।
रायगढ़ में किन्नर गुटों में टकराव, पूर्व महापौर मधुबाई और कुंतीबाई गुट आमने-सामने
हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर वाहन को जब्त कर लिया है। लगनदास की रिपोर्ट पर पाली पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ट्रेलर के आधार पर फरार चालक की तलाश कर रही है। पाली थाना प्रभारी नागेश तिवारी ने बताया कि मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।


