कोरबा : पाली चैतमा में काम कर घर लौट रहे ग्रामीण को टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। वाहन के नीचे दबने से ग्रामीण की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पाली थाना के चेतमा चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत सफलवा निवासी सुमित धनवार (24) वर्षीय बुधवार की शाम 6 बजे बारी उमराव गांव से मजदूरी कर पैदल घर लौट रहा था। इस दौरान सफलवा मार्ग पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी।
शराब घोटाला केस: चैतन्य बघेल की रिमांड फिर बढ़ी, अब 10 दिसंबर तक जेल; 16 करोड़ की अवैध कमाई का आरोप
टक्कर से सुमित सड़क किनारे गिर गया। इसी दौरान ट्रैक्टर बेकाबू होकर ट्रॉली समेत पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। चैतमा चौकी प्रभारी अफसर खान स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे, जहां से ट्रैक्टर चालक भाग गया था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं केस दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली गई। मामले में पुलिस फरार आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली पाली निवासी सुमित सिंह की है, जो पहाड़ी अंचल में ठेकेदारी का कार्य करता है।
किसानों के लिए राहत: राज्य शासन ने धान पंजीयन व फसल संशोधन की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक बढ़ाई
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक शराब नशे में था जिसके चलते तेज रफ्तार में होने के कारण यह घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि मृतक सुमित धनवार (24) वर्षीय घर का कमाऊ बेटा था और रोजी मजदूरी कर अपने माता-पिता और भाई बहन का भरण पोषण करते आ रहा था। पिता खेती किसानी करता है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे जिनका रो-रोकर बुरा हाल था।


