राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में सोमवार को टॉप नक्सली कमांडर रामधेर समेत 12 माओवादियों ने डीजीपी अरुण देव गौतम के सामने हथियार डालकर मुख्यधारा से जुड़े. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से एके-17, 303 राइफल और इंसास समेत कई हथियार बरामद किए गए. इसके बाद उन्हें फूल और संविधान की किताब दी गई.
राजनांदगांव के न्यू सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री साय ने नक्सलियों के आत्मसमर्पण को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की. इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पुलिस अधिकारी मौजूद थे. वहीं विभन्न सामज के लोग भी शामिल रहे.
CG Breaking: कोर्ट ने अमित बघेल की जमानत खारिज की, 14 दिन के लिए न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल
एक करोड़ का था इनामी
1 करोड़ का इनामी खूंखार नक्सली रामधेर के समर्पण के बाद छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के जंगल में नक्सलियों का बनाया गया एमएमसी जोन अब पूरी तरह नक्सलमुक्त माना जा रहा है. रामधेर यहां का इंचार्ज था. नक्सलियों की मिलिट्री कमिशन को 30 साल तक रामधेर ने ही ट्रेंड किया है. बताया जा रहा है कि रामधेर संगठन का बेहद पुराना मेंबर था. वहीं बड़े-बड़े नक्सलियों का गुरु भी रहा है.
अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, 183 बोरी धान और वाहन जब्त
सरेंडर करने वालों के नाम और बरामद हथियार
रामधेर मज्जी (CCM) – AK-47
चंदू उसेंडी (DVCM) – 30 कार्बन
ललिता (DVCM) – बिना हथियार
जानकी (DVCM) – इंसास
प्रेम (DVCM) – AK-47
रामसिंह दादा (ACM) – 303 राइफल
सुकेश पोट्टम (ACM) – AK-47
लक्ष्मी (PM) – इंसास
शीला (PM) – इंसास
सागर (PM) – SLR
कविता (PM) – 303 राइफल
योगिता (PM) – बिना हथियार


