कोरबा : टायर फैक्ट्री में काम करने वाले मामा-भांजा ने फैक्ट्री संचालक पर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना में कुआंभट्ठा निवासी इमरान (32) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह संचालक अंकुश अग्रवाल की सलोरा स्थित टायर फैक्ट्री में काम करता है।
कोरबा में संदिग्ध मौत, कमरे में सोते हुए मिला 25 साल के मजदूर का शव
इमरान के अनुसार, अंकुश ने उस पर टायर चोरी का शक जताते हुए 28 अक्टूबर की रात इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ऑफिस बुलाया। वहां पहुंचने पर अंकुश और उसके साथियों ने इमरान व उसके भांजे राजा को गाली-गलौज कर पीटा और लाखों की चोरी का आरोप लगाते हुए दो घंटे तक बंधक बनाए रखा।
कोरबा हादसा : ट्रांसपोर्ट कंपनी में करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप
इमरान ने आरोप लगाया कि उनसे 49 सौ रुपए छीन लिए गए और मोबाइल पर टायर चोरी का जबरन कबूलनामा वीडियो बनवाया गया।


