कोरबा : दर्री थाना क्षेत्र के पावर सिटी कॉलोनी में एक ही रात में दो घरों में चोरी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात चोर ठेकेदार और सीएसईबी के रिटायर्ड कर्मी के मकानों से सोने के बिस्कुट, जेवरात और नकदी सहित लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। पहली घटना सीएसईबी के रिटायर्ड कर्मी एच.एस. पटेल के घर में हुई।
आधी रात कांपी धरती – बस्तर के कई क्षेत्रों में महसूस हुए भूकंप के झटके, नुकसान की खबर नहीं
उनका परिवार रायगढ़ गया हुआ था। घर पर ताला लगा था, जिसे तोड़कर चोरों ने करीब 10 हजार रुपये नकद, सोने की चेन और चांदी के सामान पार कर दिए। उन्होंने करीब 2 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। दूसरी वारदात कॉलोनी निवासी वीरेंद्र द्विवेदी के घर में हुई, जो होली के बाद से परिवार सहित रायपुर गए हुए थे।
हाईवा ने युवक को मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत
चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने के बिस्कुट, जेवरात सहित करीब 6 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। बताया जा रहा है कि चार नकाबपोशों ने घटना को अंजाम दिया। सूचना पर दर्री पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी आशीष सिंह ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।


