Close Menu
    What's Hot

    Road Accident: जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा, आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दोनों चालकों की मौके पर मौत

    March 28, 2026

    कोरबा में दर्दनाक हादसा: बारूद से भरे ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग को कुचला, नवरात्रि का प्रसाद लेकर लौट रहे थे घर

    March 28, 2026

    CG Triple Murder Case: पूर्व डिप्टी CM प्यारे लाल कंवर परिवार हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों की उम्रकैद बरकरार

    March 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Road Accident: जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा, आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दोनों चालकों की मौके पर मौत
    • कोरबा में दर्दनाक हादसा: बारूद से भरे ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग को कुचला, नवरात्रि का प्रसाद लेकर लौट रहे थे घर
    • CG Triple Murder Case: पूर्व डिप्टी CM प्यारे लाल कंवर परिवार हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों की उम्रकैद बरकरार
    • युवाओं के लिए बड़ी खबर: 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, अप्रैल से लगेंगे प्लेसमेंट कैंप
    • बिलासपुर के कुरदर वैली रिसॉर्ट में हिरण का मांस पकाने का खुलासा, वन विभाग की छापेमारी में 4 गिरफ्तार
    • Naxal free India: लोकसभा में 30 मार्च को नक्सलवाद पर विशेष चर्चा, सरकार बताएगी पूरी रणनीति
    • अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश: एंबुलेंस से हो रही थी गांजे की सप्लाई, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
    • खेलते-खेलते 9 साल के मासूम को सांप ने काटा, इलाज के दौरान हुई मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»पेट्रोलियम गैस और उर्वरकों की पर्याप्त आपूर्ति, सरकार ने अफवाहों से दूर रहने की दी सलाह
    CHHATTISGARH

    पेट्रोलियम गैस और उर्वरकों की पर्याप्त आपूर्ति, सरकार ने अफवाहों से दूर रहने की दी सलाह

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactMarch 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में पेट्रोलियम उत्पादों, एलपीजी गैस, उर्वरकों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    CG – गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने ITBP के जवान

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और संवेदनशील नेतृत्व के कारण कोविड जैसी चुनौतीपूर्ण स्थिति में भी देश एकजुट रहा और सफलतापूर्वक उसका सामना किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में कोविड जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन सतर्क रहना आवश्यक है। प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों, गैस सिलेंडरों और उर्वरकों की कोई कमी नहीं है, अतः नागरिक किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम एशिया संकट पर सभी राज्यों के साथ विस्तृत चर्चा की गई है और यह आश्वस्त किया गया है कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है तथा उच्च स्तरीय समिति द्वारा स्थिति की सतत निगरानी की जा रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में भी कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए तथा प्रभारी सचिव और कलेक्टर नियमित समीक्षा करें। अफवाहों और भ्रामक खबरों से बचने के लिए आमजन तक समय पर तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

    कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

    मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी या जमाखोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। सभी पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों के भंडारण एवं आपूर्ति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।उन्होंने अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए हर परिस्थिति में आमजन तक सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    बैठक में एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसीएल के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश में गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति नियमित रूप से जारी है। गैस सिलेंडरों की ऑनलाइन बुकिंग सामान्य रूप से संचालित है। उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लिए 45 दिन तथा सामान्य गैस कनेक्शन के लिए 25 दिन की समय सीमा निर्धारित है और वर्तमान में उसी अंतराल के अनुसार बुकिंग की जा रही है। पेट्रोलियम पदार्थों के परिवहन में भी किसी प्रकार की बाधा नहीं है और पूरे प्रदेश में स्थिति सामान्य है।

    मुख्य सचिव विकास शील ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों की सतत निगरानी के लिए राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उपभोक्ता घरेलू गैस आपूर्ति से संबंधित समस्याओं, शिकायतों अथवा कालाबाजारी की सूचना 1800-233-3663 पर दे सकते हैं।उन्होंने निर्देश दिए कि उक्त नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि आमजन को सही जानकारी समय पर उपलब्ध हो सके और शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

    बैठक में निर्देश दिए गए कि गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति से संबंधित समाचारों पर सतत निगरानी रखी जाए। भ्रामक खबरों से भय की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, अतः ऐसी खबरों का तत्काल संज्ञान लेकर वास्तविक जानकारी जनता तक पहुंचाई जाए। सोशल मीडिया की भी विशेष निगरानी रखने और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

    उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को समय पर मिलेगा खाद

    वीडियो कांफ्रेंस के दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि उर्वरकों की होल्डिंग पर रोक लगाई जाए और दैनिक स्टॉक की नियमित समीक्षा की जाए। सभी किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार समान रूप से उर्वरक उपलब्ध कराया जाए।साथ ही खाद वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए सॉफ्टवेयर आधारित मॉनिटरिंग की जानकारी भी साझा की गई।

    महत्वपूर्ण संस्थानों में गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

    मुख्यमंत्री साय ने अस्पतालों, छात्रावासों, शैक्षणिक संस्थानों, रेलवे, भारत सरकार की संस्थाओं, सैन्य एवं अर्धसैनिक बलों, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित संस्थानों और एयरपोर्ट कैंटीनों में गैस आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए।

    कॉलेज परीक्षा में हाईटेक नकल का भंडाफोड़: मोबाइल-ब्लूटूथ से चीटिंग करते 10 छात्र पकड़े, सेंटर रद्द

    राज्यभर में सतत कार्रवाई—3841 सिलेंडर जब्त, 97 एफआईआर दर्ज

    बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेशभर में 335 स्थलों पर छापेमारी की गई, जिसमें कालाबाजारी की कोई पुष्टि नहीं हुई। हालांकि जमाखोरी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 3841 गैस सिलेंडरों को जब्त किया गया तथा 97 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

    मुख्यमंत्री साय ने सीमावर्ती चेक पोस्टों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। गैस सिलेंडरों एवं पेट्रोल-डीजल वाहनों की आवाजाही पर निगरानी रखने के साथ ही निर्देश दिए गए कि पेट्रोल-डीजल को कंटेनरों में आम जनता को उपलब्ध न कराया जाए। केवल अधिकृत मोबाइल टावर एवं जेनसेट संचालित आवश्यक प्रतिष्ठानों को ही कंटेनर में ईंधन उपलब्ध कराया जाए।

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संभागायुक्त, आईजी एवं जिला कलेक्टर भी बैठक में शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG – गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने ITBP के जवान
    Next Article धार्मिक जुलूस में लहराए हथियार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Related Posts

    Road Accident: जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा, आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दोनों चालकों की मौके पर मौत

    March 28, 2026

    कोरबा में दर्दनाक हादसा: बारूद से भरे ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग को कुचला, नवरात्रि का प्रसाद लेकर लौट रहे थे घर

    March 28, 2026

    CG Triple Murder Case: पूर्व डिप्टी CM प्यारे लाल कंवर परिवार हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों की उम्रकैद बरकरार

    March 28, 2026
    Top Posts

    युवाओं के लिए बड़ी खबर: 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, अप्रैल से लगेंगे प्लेसमेंट कैंप

    March 28, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    Road Accident: जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा, आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दोनों चालकों की मौके पर मौत

    By Industrial ImpactMarch 28, 2026

    जांजगीर-चांपा : जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत दुरपा गांव में आज शनिवार को एक…

    कोरबा में दर्दनाक हादसा: बारूद से भरे ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग को कुचला, नवरात्रि का प्रसाद लेकर लौट रहे थे घर

    March 28, 2026

    CG Triple Murder Case: पूर्व डिप्टी CM प्यारे लाल कंवर परिवार हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों की उम्रकैद बरकरार

    March 28, 2026

    युवाओं के लिए बड़ी खबर: 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, अप्रैल से लगेंगे प्लेसमेंट कैंप

    March 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    Road Accident: जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा, आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दोनों चालकों की मौके पर मौत

    March 28, 2026

    कोरबा में दर्दनाक हादसा: बारूद से भरे ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग को कुचला, नवरात्रि का प्रसाद लेकर लौट रहे थे घर

    March 28, 2026

    CG Triple Murder Case: पूर्व डिप्टी CM प्यारे लाल कंवर परिवार हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों की उम्रकैद बरकरार

    March 28, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.