कोरबा : मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी बाईपास मुख्य मार्ग पर संचालित साडा अड्डा कैफे में चोरी की घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह जब सफाईकर्मी दुकान के बाहर सफाई करने पहुंचा, तो उसने दुकान का शटर आधा खुला और ताला टूटा हुआ देखा। उसने तत्काल इसकी जानकारी दुकान संचालक को फोन पर दी। मौके पर पहुंचने के बाद संचालक ने देखा कि दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने तुरंत मानिकपुर चौकी पुलिस को इसकी शिकायत की।
सगाई से लौट रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप खाई में पलटी, 4 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी। मानिकपुर चौकी पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वॉयड को मौके पर बुलाया। डॉग बाघा और मास्टर ट्रेनर सुनील गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे। डॉग बाघा ने सेंट लेकर सामने रेलवे ट्रैक से होते हुए आगे बढ़ा।
छत्तीसगढ़ सरकार ने होली से पहले निकाय कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, 62.85 करोड़ रुपये जारी
साडा अड्डा के संचालक लक्ष्मण श्रीवास ने बताया कि चोरों की करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में नकाबपोश चोर दुकान के अंदर घुसते और चोरी की घटना को अंजाम देते दिख रहे हैं। श्रीवास के अनुसार, उनकी दुकान से कैश, सिगरेट सहित लगभग 10,000 रुपये का सामान चोरी हुआ है।


