रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक आयोजित होगा, और खास बात यह है कि यह सत्र रविवार के दिन शुरू होगा। राज्य बनने के बाद 25 वर्ष के इतिहास में यह पहली बार ऐसा होगा जब विधानसभा का कोई सत्र रविवार को आयोजित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर, अगले 3 दिन 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी
राज्य सरकार ने इस बार शीतकालीन सत्र की शुरुआत 14 दिसंबर को रखने का निर्णय केवल औपचारिकता के लिए नहीं, बल्कि इतिहास को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया है। दरअसल, छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद विधानसभा की पहली बैठक 14 दिसंबर 2000 को ही आयोजित की गई थी। उस समय विधानसभा की बैठक रायपुर स्थित राजकुमार कॉलेज के मैदान में बसे अस्थायी टेंट में हुई थी, जहां से राज्य के विकास का प्रारंभिक खाका तैयार किया गया था। उसी स्मृति को फिर से जीवंत करने के लिए इस बार भी सत्र की शुरुआत उसी तारीख पर की जा रही है।
भाजपा ने संभाग प्रभारियों और सह प्रभारियों की सूची जारी की, नवीन मारकंडे बने बीजेपी मुख्यालय प्रभारी
नवा रायपुर के नए विधानसभा भवन में आयोजित होगा सत्र
इस बार का शीतकालीन सत्र नवा रायपुर स्थित भव्य और आधुनिक विधानसभा भवन में आयोजित होगा। यह भी अपने आप में प्रतीकात्मक है, क्योंकि जिस दिन राज्य का पहला सत्र टेंट में लगा था, आज उसी तारीख को अत्याधुनिक भवन में विधायी कार्य होंगे।


