रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए एक साथ 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं. गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी इस आदेश में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और रेल पुलिस समेत कई अहम पदों पर नई पोस्टिंग की गई है। इस प्रशासनिक सर्जरी को सरकार कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.
रायपुर पुलिस की कमान में बड़ा बदलाव
राज्य शासन के आदेश के मुताबिक अब रायपुर नगरीय पुलिस की कमान नए अधिकारियों के हाथों में होगी।. बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला को पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय बनाया गया है. वहीं कांकेर में पदस्थ डीआईजी अमित कांबले को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा रायपुर नगरीय में तीन नए पुलिस उपायुक्तों की भी तैनाती की गई है.
बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव रेंज में अदला-बदली
दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल को अब बिलासपुर रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं राजनांदगांव रेंज के आईजी अभिषेक शांडिल्य को दुर्ग रेंज भेजा गया है. पुलिस मुख्यालय में पदस्थ बालाजी राव सोमावर को राजनांदगांव रेंज का नया आईजी बनाया गया है. इन बदलावों से तीनों रेंज की कमान पूरी तरह से नए हाथों में चली गई है.
मौसम अलर्ट: अगले 48 घंटे में बढ़ेगा रात का तापमान, ठंड से मिलेगी राहत



