रायपुर : छत्तीसगढ़ के तेजतर्रार और परफॉर्मेंस देने वाले अफसरों पर लगातार केंद्र सरकार के नजर बनी हुई है। अखिल भारतीय स्तर के सिविल सर्वेंट्स को प्रतिनियुक्ति की माध्यम से केंद्रीय सेवाओं में शमिल भी किया जा रहा है।
अंबिकापुर में सनसनीखेज लूट: पूर्व कर्मचारी ने व्यापारी का सिर फोड़ा, 20 लाख लेकर फरार
ताजा आदेश जगदलपुर बटालियन के कमांडेंट और तेजतर्रार आईपीएस जितेंद्र शुक्ला को लेकर जारी हुआ है। आईपीएस जितेंद्र शुक्ला प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जा रहे है। वे एनएसजी यानी नेशनल सिक्योरिटी गार्ड में एसपी का पद संभालेंगे। इस संबंध में डेपुटेशन आर्डर जारी हो गया है।



