बिलासपुर : छत्तीसगढ़ से दिल्ली सफर करने वालों के लिए राहत की खबर है उनकी यात्रा अब आसान होने जा रही है. अब यात्री देवी केवट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सीधी हवाई यात्रा कर सकेंगे. 3 मई से बिलासपुर-बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइ सेवा शुरू हो रही है.
जिससे यात्रियों को काफी आराम मिलेगी और वे मात्र 2 घंटे 40 मिनट में दिल्ली पहुंच सकेंगे. जारी शेड्यूल के अनुसार, यह फ्लाइट हर रविवार संचालित होगी और हर रविवार 6:20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 6:45 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी और 2 घंटे 40 मिनट का समय लेते हुए फ्लाइट 9:25 बजे दिल्ली में लैंड करेगी.
देवी केवट एयरपोर्ट को 6 फरवरी 2026 को नाइट लैंडिंग का लाइसेंस मिल चुका है. जिसके बाद अब रात के समय भी उड़ानों का संचालन संभव हो गया है और अब यात्री एयरपोर्ट से रात में भी हवाई सफर कर पाएंगे. नए शेड्यूल के बाद यात्रियों के लिए दिनभर काम करने के बाद शाम को सफर करना आसान होगा.


