कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एसईसीएल कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई, जब कॉलोनी के पीछे नाली के पास एक नवजात शिसु का भ्रूण मिलने की सूचना सामने आई। यह घटना शाम के समय की बताई जा रही है, जब कॉलोनीवासियों की नजर नाली के पास पड़े भ्रूण पर पड़ी। देखते ही देखते खबर पूरे इलाके में फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। भ्रूण मिलने की सूचना से कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग भ्रूण को देखने के लिए घटनास्थल पर पहुंचने लगे।
KORBA: दर्री थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, बाइक क्षतिग्रस्त
स्थानीय लोगों के अनुसार, भ्रूण नाली के किनारे पड़ा हुआ था, प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि किसी महिला द्वारा इसे वहां फेंका गया है। इस हृदयविदारक दृश्य ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बांकी मोंगरा पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया। पुलिस ने मानव भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोरबा: रजगामार चौकी में युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने पत्नी पर लगाया गंभीर आरोप
प्रारंभिक जांच के बाद भ्रूण को पोस्टमार्टम और मेडिकल जांच के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की गई। ताकि यह स्पष्ट हो सके कि भ्रूण कितने समय का है और इसे किस परिस्थिति में यहां छोड़ा गया। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ भी कर रही है।


