Close Menu
    What's Hot

    CGPSC भर्ती विवाद में बड़ा अपडेट – हाईकोर्ट के फैसले के बाद 11 डिप्टी कलेक्टरों की जॉइनिंग प्रक्रिया शुरू

    May 13, 2026

    बेल के नियम बदले! अब जमानत आवेदन में देनी होगी आरोपी की पूरी कुंडली, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    May 13, 2026

    PM मोदी की अपील का असर! CM विष्णु देव साय ने घटाया अपना कारकेड, बोले- हमने भी की कटौती

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CGPSC भर्ती विवाद में बड़ा अपडेट – हाईकोर्ट के फैसले के बाद 11 डिप्टी कलेक्टरों की जॉइनिंग प्रक्रिया शुरू
    • बेल के नियम बदले! अब जमानत आवेदन में देनी होगी आरोपी की पूरी कुंडली, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
    • PM मोदी की अपील का असर! CM विष्णु देव साय ने घटाया अपना कारकेड, बोले- हमने भी की कटौती
    • कोरबा में पेड़ से लटका मिला नर कंकाल, मार्च से लापता मान सिंह की हुई पहचान
    • KORBA – ITI में फर्जी दस्तावेज से नौकरी! एक साल तक करता रहा मौज, जांच में खुली पोल
    • एक ही रात कई घरों में चोरी से मचा हड़कंप, CCTV में कैद हुए शातिर चोर
    • रायगढ़ में सट्टे के काले खेल का बड़ा खुलासा, 1 करोड़ कैश और नोट गिनने की मशीन जब्त
    • बिलासपुर में पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात बदमाश प्रियांशु बक्सेल, भागते वक्त घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»रायपुर में देश की सबसे बड़ी सुरक्षा बैठक: PM मोदी, शाह और डोभाल की मौजूदगी में IIM नवा रायपुर में होगा 60वां DGP-IG सम्मेलन
    CHHATTISGARH

    रायपुर में देश की सबसे बड़ी सुरक्षा बैठक: PM मोदी, शाह और डोभाल की मौजूदगी में IIM नवा रायपुर में होगा 60वां DGP-IG सम्मेलन

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactNovember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की मौजूदगी में 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में 60वां अखिल भारतीय DGP-IG सम्मेलन होगा। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) की टीम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। DGP-IG कॉन्फ्रेंस को लेकर नया रायपुर सील रहेगा। आयोजन में किसी तरह की अव्यवस्था ना पड़े, इसलिए मंगलवार की दोपहर को छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों ने सिविल लाइन स्थित डायल 112 के कंट्रोल रूम में फाइनल बैठक की। छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम सड़कों पर रिहर्सल करेगी।

    कोरबा में चौंकाने वाली घटना: 11 और 13 साल के नाबालिग हथियार लेकर युवक को दे रहे थे जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल

    वहीं 28 नवंबर से होने वाली 3 दिवसीय DGP-IGP कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम मसलों पर चर्चा होगी। खास जोर साइबर सिक्योरिटी, आतंकवाद विरोधी प्रयास, ड्रग्स नियंत्रण, साइबर सुरक्षा, और सीमा प्रबंधन को लेकर रहेगा। पहले दिन 2, दूसरे दिन 4 और तीसरे दिन 2 सेशन होंगे। इसमें देशभर के डीजीपी और आईजी शामिल होंगे। कॉन्फ्रेंस में सभी राज्य अपराध नियंत्रण संबंधी प्रयासों पर प्रजेंटेशन देंगे। एक मॉडल स्टेट चुनकर कॉमन गाइडलाइन जारी हो सकेगी। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह का बंगला अस्थाई PMO बनेगा।
    पिछले साल 2024 में DGP-IG कॉन्फ्रेंस ओडिशा के भुवनेश्वर में हुआ था। इसमें पीएम मोदी ने हिस्सा लिया था। छत्तीसगढ़ पहली बार इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी कर रहा है, जो राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। प्रधानमंत्री एम-1 केंद्रीय गृहमंत्री एम-11 में ठहरेंगे। नए सर्किट हाउस में एनएसए अजीत डोभाल, डिप्टी एनएसए अनीश दयाल सिंह, आईबी चीफ तपन डेका, केंद्रीय गृह सचिव और दोनों केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के ठहरने की व्यवस्था की गई है। सर्किट हाउस में 6 सूइट और 22 कमरे बुक किए गए हैं। ठाकुर प्यारेलाल संस्थान में 140 कमरे और निमोरा अकादमी में 91 कमरे बुक हैं। यहां 33 राज्यों से आने वाले डीजीपी, पैरामिलिट्री फोर्स के 20 डीजी/एडीजी समेत 75 पुलिस अधिकारी ठहरेंगे।
    जांजगीर-चांपा में महिला आयोग की जनसुनवाई, घरेलू हिंसा से लेकर पारिवारिक विवाद तक कई मामलों में दिए निर्देश
    डीजीपी कॉन्फ्रेंस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य की जिम्मेदारी एडीजी दीपांशु काबरा, आईजी अमरेश मिश्रा को सौंपी गई है। वहीं राज्य पुलिस के साथ ही केंद्रीय फोर्स, इंटेलिजेंस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ का-र्डिनेशन करेंगे। साथ ही पूरी व्यवस्था को संभालेंगे। बता दें कि डीजी कान्फ्रेंस में देशभर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के 2 प्रमुख प्रतिनिधि (डीजीपी-आईजी) शामिल होंगे। सभी अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आईजी छाबड़ा को भोजन व्यवस्था, ओपी पाल को आवास, ध्रुव गुप्ता को कंट्रोल रूम और अन्य अधिकारियों को परिवहन और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है।
    वीआईपी जहां भी ठहरेंगे, वहां कमांडेंट या एसपी रैंक के अधिकारियों को सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। 3 शिफ्ट में अधिकारियों की ड्यूटी रहेगी। आईआईएम में आईजी रैंक के अधिकारी तैनात रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक महीने में यह दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा होगा। इससे पहले, 1 नवंबर को वे राज्य स्थापना दिवस पर रायपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में बच्चों से मुलाकात की। आदिवासी संग्रहालय का उद्घाटन किया और राज्योत्सव में हिस्सा लिया था।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleताई पो, हॉन्गकॉन्ग में भीषण आग: 44 की मौत, 279 घायल; मचान में लगी आग ने आठ टावरों को अपनी चपेट में लिया
    Next Article छत्तीसगढ़ में मौसम लेगा करवट, न्यूनतम तापमान तेजी से गिरेगा, उत्तरी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड

    Related Posts

    CGPSC भर्ती विवाद में बड़ा अपडेट – हाईकोर्ट के फैसले के बाद 11 डिप्टी कलेक्टरों की जॉइनिंग प्रक्रिया शुरू

    May 13, 2026

    बेल के नियम बदले! अब जमानत आवेदन में देनी होगी आरोपी की पूरी कुंडली, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    May 13, 2026

    PM मोदी की अपील का असर! CM विष्णु देव साय ने घटाया अपना कारकेड, बोले- हमने भी की कटौती

    May 13, 2026
    Top Posts

    कोरबा में पेड़ से लटका मिला नर कंकाल, मार्च से लापता मान सिंह की हुई पहचान

    May 13, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    CGPSC भर्ती विवाद में बड़ा अपडेट – हाईकोर्ट के फैसले के बाद 11 डिप्टी कलेक्टरों की जॉइनिंग प्रक्रिया शुरू

    By Industrial ImpactMay 13, 2026

    रायपुर – राज्य सरकार के निर्णय के खिलाफ चयनित उम्मीदवारों ने छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट में…

    बेल के नियम बदले! अब जमानत आवेदन में देनी होगी आरोपी की पूरी कुंडली, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    May 13, 2026

    PM मोदी की अपील का असर! CM विष्णु देव साय ने घटाया अपना कारकेड, बोले- हमने भी की कटौती

    May 13, 2026

    कोरबा में पेड़ से लटका मिला नर कंकाल, मार्च से लापता मान सिंह की हुई पहचान

    May 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    CGPSC भर्ती विवाद में बड़ा अपडेट – हाईकोर्ट के फैसले के बाद 11 डिप्टी कलेक्टरों की जॉइनिंग प्रक्रिया शुरू

    May 13, 2026

    बेल के नियम बदले! अब जमानत आवेदन में देनी होगी आरोपी की पूरी कुंडली, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    May 13, 2026

    PM मोदी की अपील का असर! CM विष्णु देव साय ने घटाया अपना कारकेड, बोले- हमने भी की कटौती

    May 13, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.