पेंड्रा : पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 के समीप एक पेड़ पर अज्ञात युवती का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय कुछ लोगों की नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
चूंकि घटना स्थल रेलवे स्टेशन परिसर के प्लेटफार्म नंबर 4 के पास स्थित है, इसलिए स्थानीय लोगों ने तुरंत जीआरपी (GRP) को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की।
कोरबा: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ग्रामीणों से संवाद कर जानी समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल गौरेला सिटी थाना क्षेत्र में आता है, जिसके चलते मामले की जानकारी संबंधित थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद गौरेला सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


