कुआलालंपुर/फ्नोमपेन्ह/बैंकॉक, 28 जुलाई 2025। दक्षिण-पूर्व एशिया में जारी तनाव के बीच कंबोडिया और थाईलैंड के बीच चल रहे सीमा विवाद पर युद्धविराम की घोषणा कर दी गई है। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट ने यह जानकारी देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए तत्काल युद्धविराम लागू किया गया है।
श्रीनगर में सेना का बड़ा एक्शन : लिडवास में ऑपरेशन महादेव के तहत तीन आतंकी ढेर
इस युद्धविराम को चीन और अमेरिका की मध्यस्थता से संभव बनाया गया। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आज दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच शांति वार्ता संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने की।
बैठक में थाईलैंड की ओर से कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई और कंबोडिया की ओर से प्रधानमंत्री हुन मानेट शामिल हुए। बैठक के बाद दोनों देशों ने संयुक्त रूप से घोषणा की कि वे अब किसी प्रकार की सैन्य कार्रवाई से बचेंगे और मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करेंगे।
श्रीनगर में सेना का बड़ा एक्शन : लिडवास में ऑपरेशन महादेव के तहत तीन आतंकी ढेर
33 लोगों की गई जान, आम नागरिक सबसे अधिक प्रभावित
हाल ही में सीमा क्षेत्र में हुई भीषण गोलीबारी में अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें अधिकांश आम नागरिक थे। स्थानीय निवासियों में भय का माहौल बना हुआ था और दोनों देशों की सीमाओं पर हजारों की संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं।