कोरबा : शहर में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब दर्री रोड स्थित दो दुकानों में चोरी की वारदात सामने आई। कोरबा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्री रोड पर संचालित विशाल ट्रेडर्स और संतोष ट्रेडर्स को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। दोनों दुकानों में शटर तोड़कर चोरी की गई है। जानकारी के अनुसार, दर्री रोड व्यापारी संघ के अध्यक्ष गजानंद अग्रवाल ने सुबह विशाल ट्रेडर्स का शटर क्षतिग्रस्त देखा और इसकी सूचना संचालक को दी। कुछ ही देर में पास स्थित संतोष ट्रेडर्स में भी चोरी का खुलासा हुआ। इसके बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
कोरबा जिला पंचायत कार्यालय में निकला जहरीला कोबरा, दफ्तर में मची अफरा-तफरी
विशाल ट्रेडर्स में चोरों ने गोदाम का शटर करीब डेढ़ फीट तक तोड़कर अंदर प्रवेश किया, लेकिन मुख्य दुकान तक नहीं पहुंच सके, जिससे वहां से कोई खास सामान चोरी नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि चोर रात करीब 1:30 बजे यहां घुसे थे। एक चोर का चेहरा खुला था जबकि दूसरे ने गमछे से चेहरा ढका हुआ था। इसके बाद चोर संतोष ट्रेडर्स पहुंचे, जहां से उन्होंने गल्ले में रखी करीब 10 से 15 हजार रुपए नगदी पार कर दी। इस दौरान दोनों चोरों ने अपने चेहरे ढक रखे थे। दोनों वारदातें दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई हैं। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी मोतीलाल पटेल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। डॉग स्क्वाड की मदद से भी सुराग जुटाए जा रहे हैं।
कोरबा के कटघोरा में खौफनाक वारदात: जादू-टोना के शक में बुजुर्ग पर फरसे से जानलेवा हमला
इसी रात उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैसमा बाजार चौक के पास स्थित महामाया होटल में भी चोरी की वारदात सामने आई। रात करीब 3:50 बजे दो चोर होटल में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। यह घटना भी CCTV कैमरे में कैद हुई है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक ही रात में तीन अलग-अलग जगहों पर चोरी की घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है। खासकर व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।


