रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। डोरी बिनने गई एक बुजुर्ग महिला को हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। यह घटना खरसिया रेंज के अंतर्गत हुई है। रायगढ़ वन मंडल के ग्राम पंचायत बरभौना के आश्रित गांव कुकरीचोली की निवासी चंद्रकला डनसेना (60 साल) सुबह अपने खेत की ओर गई थीं। वह वहां डोरी बिनने का काम कर रही थीं। इसी दौरान उनका सामना अचानक हाथियों के एक दल से हो गया। दल में से एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया।
छत्तीसगढ़ निकाय-पंचायत चुनाव 2026: आज आएंगे नतीजे, 227 पदों पर फैसला तय
हाथी ने चंद्रकला डनसेना को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। महिला के काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उनके परिजनों ने खोजबीन शुरू की। आज दोपहर करीब 3 बजे खेत में बुजुर्ग महिला का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। खरसिया पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस और वन विभाग की टीमों ने मृतका के शव को अस्पताल भेज दिया है। वे इस मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुट गई हैं।
गर्मी से मिलेगी राहत! प्रदेश में बदलने वाला है मौसम, कई इलाकों में बारिश के आसार
बताया जा रहा है कि इलाके में बीते कुछ दिनों से 50 से अधिक हाथियों का एक बड़ा दल विचरण कर रहा है। इनमें से कुछ हाथी छाल रेंज की तरफ चले गए हैं। संभवतः चंद्रकला डनसेना का सामना इसी हाथियों के दल से हुआ होगा। इस दुखद घटना के बाद से गांव के ग्रामीणों में गहरा भय व्याप्त हो गया है।


