दुर्ग : दुर्ग जिले के केलाबाड़ी स्थित प्राथमिक और मिडिल स्कूल परिसर में तंत्र-मंत्र किया गया है। असामाजिक तत्वों ने स्कूल में तोड़फोड़ कर टेबल-कुर्सी में आग भी लगा दी। जिससे बच्चों और शिक्षकों में दहशत का माहौल बन गया है। एक सप्ताह पहले स्कूल के क्लासरूम के बाहर चुनरी, माला और गोबर-मिट्टी से तंत्र-मंत्र जैसे निशान बनाए गए थे। यही नहीं, क्लासरूम के अंदर भी इस तरह के निशान पाए गए।
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में 87 पदों पर निकली सीधी भर्ती, जानें कैसे और कहाँ करें आवेदन
शिक्षकों ने इस मामले की शिकायत पहले भी पुलिस से की थी, लेकिन इसके बावजूद घटनाएं नहीं रुकी। अब प्राथमिक स्कूल में असामाजिक तत्वों ने टेबल-कुर्सियों के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जला दिया है। इसके अलावा क्लासरूम के पंखे और लाइट तक तोड़ दिए। बिजली के बोर्ड भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए हैं। बोर के केबल भी जला दिए।
जांजगीर-चांपा में SBI से 2.5 लाख की लूट का खुलासा, बिहार से पकड़े गए अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी
इससे पहले, शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल बोरसी में प्रिंसिपल ऑफिस के ठीक सामने तंत्र-मंत्र कर कोयल की बलि दी गई थी। छात्रों के साथ शिक्षकों में भी दहशत का माहौल केलाबाड़ी परिसर में प्राथमिक और मिडिल स्कूल संचालित होता है, जहां पहली से 8वीं तक की कक्षाएं लगती हैं। लेकिन लगातार हो रही घटनाओं के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल आने वाले छोटे बच्चों में डर बना हुआ है। वहीं शिक्षक भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। छात्रों और शिक्षकों के बीच दहशत का माहौल है।


