कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में संचालित *”सजग कोरबा, सतर्क कोरबा”* अभियान के अंतर्गत शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुराना एवं नया बस स्टैंड टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों और वाहन चालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य टैक्सी, कैब एवं अन्य यात्री वाहन चालकों को उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।
रसोई का बजट बिगड़ा: गैस सिलेंडर के दाम लगातार तीसरी बार बढ़े, 3 माह में 89 रुपये बढ़ीं कीमतें
बैठक में पुलिस अधिकारियों ने हाल के समय में सामने आ रही लूट, मारपीट, धोखाधड़ी और अन्य आपराधिक घटनाओं की जानकारी देते हुए वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति की बुकिंग स्वीकार करने से पहले उसकी पहचान सुनिश्चित करना आवश्यक है।
छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश-गरज के साथ यलो अलर्ट; 5 दिनों में मानसून एंट्री के आसार
चालकों को यात्री से आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा अन्य पहचान पत्र की प्रति व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त करने, उसका स्पष्ट फोटो लेकर परिजनों या विश्वसनीय परिचितों को भेजने तथा यात्रा के दौरान मोबाइल का जीपीएस चालू रखते हुए लाइव लोकेशन साझा करने की सलाह दी गई।


