नई दिल्ली, 1 अगस्त 2025। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत सहित कई देशों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद दोनों देशों के बीच व्यापारिक और रणनीतिक संबंधों में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। हालांकि, यह टैरिफ अब अगले सात दिनों के लिए टाल दिया गया है, लेकिन भारत की ओर से एक अप्रत्यक्ष कूटनीतिक जवाब सामने आया है।
भारत ने अमेरिका से F-35 स्टील्थ फाइटर जेट्स खरीदने को लेकर अपनी स्थिति पर चुप्पी साध ली है। विशेषज्ञ इसे ट्रंप की टैरिफ नीति के जवाब में एक रणनीतिक कदम मान रहे हैं।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, यह डील उसी समय प्रस्तावित हुई थी जब फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की यात्रा की थी। इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को F-35 फाइटर जेट्स की पेशकश की थी और दबाव भी बनाया था कि भारत इस सौदे को जल्दी से मंजूरी दे।
25 फीसदी टैरिफ से खुली विपक्ष की रणनीति की पोल: ट्रंप की नाराजगी बनी सरकार की ताकत
भारत ने डील को ठंडे बस्ते में डाला
भारत ने अब तक इस डील पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। सूत्रों के अनुसार, भारत ने F-35 में तकनीकी खामियों और लागत संबंधी चिंताओं के चलते इस प्रस्ताव में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। साथ ही भारत के पास रक्षा क्षेत्र में कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो F-35 से कहीं बेहतर और अधिक अनुकूल माने जा रहे हैं।


