Swami Atmanand School Recruitment 2026: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना अंतर्गत रायपुर जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के लिए शिक्षकीय / गैर शिक्षकीय स्टॉफ के कुल 151 रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए योग्य आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. स्वामी आत्मानंद विद्यालय के लिए योग्यताधारी आवेदकों से 20 फरवरी से 20 मार्च को दोपहर 12:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे. निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा. विज्ञापन का अवलोकन और ऑनलाइन आवेदन रायपुर जिले के वेबसाइट https://raipur.gov.in/ पर किया जा सकता है.
चयन प्रक्रिया के संबंध में दिशा निर्देश एवं शर्ते
कार्यालय के गूगल फॉर्म लिंक https://forms.gle/nHLLO6ERcgfAosmh9 पर 20 फरवरी से 20 मार्च को दोपहर 12 बजे तक आवेदन करना होगा.
पंजीकृत डाक / गूगल फॉर्म मान्य एवं ऑफलाइन आवेदन अमान्य है.
दस्तावेजी सत्यापन हेतु आवेदकों को अर्हतादायी परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर बुलाया जाएगा. आमंत्रित आवेदक को अपने आवेदन एवं प्रमाण सहित उपस्थित होना होगा. आवेदक द्वारा प्रस्तुत प्रमाण पत्रों का परीक्षण किया जाएगा, जिसके बाद शैक्षणिक योग्यता के कुल प्राप्तांक के मैरिट के आधार पर चयन किया जाएगा. विज्ञापित पदों पर चयन हेतु विभिन्न कक्षाओं के प्राप्तांकों के लिए अधिभार की गणना की जाएगी.
रायगढ़ के जंगल में 11 हाथियों का दल, दो नन्हें शावकों को घेरे में लेकर करता दिखा विचरण














