रायगढ़ : कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम-खोखरा, थाना-पुसौर में अवैध महुआ शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
नववर्ष से पहले कोरबा पुलिस की कार्रवाई: 152 आरोपी गिरफ्तार, अपराधियों में हड़कंप
आबकारी विभाग को प्राप्त शिकायत के आधार पर 29 दिसंबर को आबकारी विभाग की टीम द्वारा आरोपी देवनारायण यादव, पिता-स्व.चैतराम यादव, उम्र 55 वर्ष, जाति राउत, निवासी ग्राम खोखरा, थाना पुसौर, जिला रायगढ़ के रिहायशी मकान में छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान मकान के एक कमरे से सफेद-गुलाबी रंग के थैले में रखी गई अवैध महुआ शराब जप्त की गई। जप्त सामग्री में 05 लीटर क्षमता की प्लास्टिक जरीकेन में भरी 04 लीटर तथा 02 लीटर क्षमता की हरे रंग की बोतल में भरी 02 लीटर, कुल 06 लीटर महुआ शराब शामिल है, जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य 1200 रुपये बताई गई है।
कोरबा में गर्भवती महिला को सांप ने काटा, इलाज के दौरान हुई मौत


